फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बादशाहपुर रोड पर टूटा नाला बना खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। बादशाहपुर रोड पर पुलिस चौकी और रेड लाइट के पास नाला टूट जाने से बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस नाले का निर्माण करीब 6 महीने पहले किया गया था लेकिन अब यह टूटकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। टूटा हुआ यह हिस्सा पूरी तरह धूल से ढका हुआ है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को नाले का सही अंदाजा नहीं लग पाता। ऐसे में किसी भी समय कोई व्यक्ति इसमें गिरकर घायल हो सकता है। स्थानीय निवासी अरुण, भोलू चौहान और नीरज राघव ने बताया कि यह टूटा और खुला नाला किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। धूल की वजह से यह दिखाई भी नहीं देता, जिससे खतरा और बढ़ गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस टूटे हुए नाले की मरम्मत कर नाले को सुरक्षित ढका जाए ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें