फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा-दुल्हन ने मास्क पहन निभाई शादी की रस्में

विज्ञापन
फर्रुखनगर में हुई शादी में मास्क लगाए वर और वधु - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
दूल्हा-दुल्हन ने मास्क पहन निभाई शादी की रस्में
विज्ञापन

फर्रुखनगर। कोरोनो वायरस के बढ़ते प्रकोप से हर कोई सतर्क नजर आ रहा है। शुक्रवार को फर्रुखनगर की ननवामल धर्मशाला में आयोजित शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन ने मास्क लगा कर सात फेरों की रस्म निभाई। इस दौरान सभी बाराती भी मास्क लगाकर पहुंचे। शादी से पहले ही मेहमानों से भी करोना वायरस से बचने की अपील की गई। दूल्हा रवि कुमार फर्रुखनगर व गुरुग्राम निवासी दुल्हन रानी ने कहा कि कोरोना वायरस जिस गति से पैर पसार रहा है, उससे बचने के लिए ऐतिहात बरतते हुए यह कदम जरूरी था। शादी विवाह या अन्य संस्कार जितने जरूरी हैं उससे ज्यादा सुरक्षा और स्वास्थ्य भी। हम सभी का नैतिक कर्तव्य बनता है कि इस महामारी से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देश को पालन करना जरूरी है। शादी में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति ने बार-बार सैनिटाइजर से हाथ साफ किए। इस मौके पर पूर्व नगर पार्षद अमर लता चौधरी, विनोद चौधरी, प्रधान चांद सिंह, संतोष, जगमाल सिंह, बिंदु, रेखा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें