गुरुग्राम। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) गुरुग्राम की ओर से सोमवार को गुरुग्राम, सोहना, पटौदी और फरुखनगर खंड के विभिन्न स्कूलों में खंड स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैकबपुरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ला, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरपुर और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोकलवास में किया गया। इसमें 9वीं से 12वीं कक्षा के करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। युवा संसद में ब्रिक्स सम्मेलन-2026, सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग, तेल की बढ़ती कीमतें और चीन-भारत सीमा सुरक्षा जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। संवाद