गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित जिला नागरिक अस्पताल में जल्द ही मैमोग्राफी जांच की सुविधा शुरू होगी। जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. नीना गठवाल ने बताया कि मशीन लगाने का 90 फीसदी बुनियादी ढांचा कार्य पूरा हो चुका है। यह सुविधा महिलाओं को स्तन कैंसर की जांच के लिए निजी अस्पतालों पर निर्भरता से बचाएगी। इससे समय और करीब 2500 रुपये के खर्च की बचत होगी। समय पर जांच से बीमारी की शुरुआती पहचान और उपचार में मदद मिलेगी। संवाद