गुरुग्राम। गुरुगमन सीएनजी सिटी बसों में ब्रेकडाउन की समस्या बनी हुई है। करीब एक माह पहले जीएमसीबीएल अधिकारियों के मरम्मत के दावे के बावजूद बसें आए दिन खराब हो रही हैं। बृहस्पतिवार को रेलवे रोड पर एक बस खराब हुई, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। बस में सवार यात्री राहुल, अभिषेक, रूपा कुमारी, काजल, मोनिका, जितेंद्र, शक्ति, अरूण सहित अन्य का कहना था कि पिछले काफी समय से सिटी बसों में ब्रेकडाउन होने की समस्या आ रही है, लेकिन जीएमसीबीएल के अधिकारियों द्वारा काेई समाधान नहीं कराया जा रहा है। संवाद