फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम-चंडीगढ़ के बीच एसी बस के सफर पर लगा ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम-चंडीगढ़ के बीच एसी बस के सफर पर लगा ब्रेक
विज्ञापन





नहीं हो सका पंजीकरण, 12 दिन से गुरुग्राम डिपो में खड़ी हैं सात नई एसी बसें
दिल्ली में प्रतिबंधित होने के कारण बीएस-4 श्रेणी की छह बसों के थमे पहिये


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। वातानुकूलित बस से गुरुग्राम-चंडीगढ़ के बीच सफर पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। बीएस-4 डीजल तकनीक वाले वाहनों पर दिल्ली सीमा में प्रवेश प्रतिबंधित होने के कारण छह वॉल्वो बसों को अब गुरुग्राम डिपो के परिसर में खड़ा कर दिया गया है। आगामी आदेशों के बाद ही वॉल्वो बसों का संचालन हो सकेगा। दूसरी ओर गुरुग्राम डिपो की सात एसी बसों का अब तक पंजीकरण नहीं हो पाया है।
नई एसी बसें लगभग 20 दिन पहले ही इंदौर से गुरुग्राम डिपो पहुंच चुकी हैं। बसों को कार्यशाला परिसर में खड़ा किया गया है। नई एसी बसों का पंजीकरण होने के साथ ही अन्य दस्तावेज तैयार होने पर ही रूट पर चलाया जा सकता है। बसों का पंजीकरण होने के बाद ही एसी बसों को चंडीगढ़ रूट पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, अब तक यह भी तय नहीं हो पाया है कि वॉल्वो बसों के नहीं चलने की स्थिति में इन बसों को गुरुग्राम से दिल्ली इंदिरा गांधी एयरपोर्ट वाया आईएसबीटी से होते हुए चंडीगढ़ भेजा जाएगा या फिर गुरुग्राम से वाया आईएसबीटी होते हुए चंडीगढ़ रूट पर चलाया जाएगा। इन बसों की ऑनलाइन बुकिंग होगी या नहीं, इसके बारे में फिलहाल अधिकारियों के पास भी जानकारी नहीं है। दिल्ली में बीएस-4 डीजल बसों का संचालन बंद होने के बाद गुरुग्राम डिपो से विभिन्न रूटों पर बीएस-6 डीजल बसों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

गुरुग्राम डिपो के मुख्य निरीक्षक (सीआई) राजबीर सिंह ने बताया कि जिन रूटों पर दिल्ली सीमा से होकर जाना पड़ता है, वहां पर बीएस-6 तकनीक वाली बसों को चलाया जा रहा है, जबकि बीएस-4 तकनीक वाली बसों के अन्य लोकल रूटों पर भेजा जा रहा है। एसी बसों के पंजीकरण होते ही इनको चंडीगढ़ रूट पर चलाया जाएगा, ताकि यात्रियों को इस लंबे रूट पर परेशानी ना हो। चंडीगढ़ रूट पर गुरुग्राम और दिल्ली से काफी सवारियां वॉल्वो बसों में सफर करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें