फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 24 घंटे पानी आपूर्ति के लिए 10 एजेंसियों के साथ मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
जल आपूर्ति परियोजना से वितरण में असमानता को दूर करने में मिलेगी मदद
विज्ञापन

प्री-इन्वेस्टर्स मीट का हुआ आयोजन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। शहर में 24 घंटे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम ने एक कदम और आगे बढ़ाया है। बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में प्री इनवेस्टर मीट का आयोजन किया गया। इसमें जल आपूर्ति परियोजना को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने के लिए विभिन्न मॉडल पर चर्चा की गई। इस मीट में 10 से अधिक एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। एजेंसियों ने विभिन्न शहरों में दौरा करने का भी सुझाव दिया।
बैठक में हाइब्रिड एनुइटी मॉडल(एचएएम), डिजायन बिल्ड ऑपरेट (डीबीओ) मॉडल को सामने रखा गया। मीट में बताया गया कि शहर में मौजूदा समय में 550 एमएलडी पानी की मांग है, जो वर्ष 2040 में 750 एमएलडी और वर्ष 2055 में 1300 एमएलडी हो जाएगी। परियोजना को क्रियान्वित करने के लिए बेहतर मॉडल अपनाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के आयुक्त पीसी मीणा ने कहा कि परियोजना के क्रियान्वयन के लिए सुझाए गए मॉडलों का मूल्यांकन करके तथा विभिन्न शहरों का दौरा करके वहां निगमों व लोगों से फीडबैक लेकर एक बेहतर योजना तैयार की जाएगी। परियोजना से एक ओर जहां जल वितरण में असमानता को दूर किया जा सकेगा, वहीं दूसरी ओर पानी की भी बचत होगी और राजस्व भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें