गुरुग्राम। एचडीएफसी ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारी अनिल भावनानी ने बुधवार को एसजीटी विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन सिंह चावला से मुलाकात कर उच्च शिक्षा में हो रहे बदलावों, आधुनिक तकनीक और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। बैठक में विश्वविद्यालयों में बेहतर आधारभूत सुविधाओं की बढ़ती जरूरत पर विचार किया गया। साथ ही संस्थान के विकास के लिए मजबूत वित्तीय योजना और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। दौरे के दौरान अनिल भावनानी को विश्वविद्यालय में अपनाई जा रही नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि छात्रों के प्रशिक्षण के लिए सिमुलेशन, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन सिंह चावला ने अनिल भावनानी का स्वागत कर उन्हें स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अनुज जैन, वीरेंद्र सकलानी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद