फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ब्रह्माकुमारीज का नई उमंग नई तरंग अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। बिलासपुर स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर परिसर में ब्रह्माकुमारीज की ओर से युवाओं के लिए शुक्रवार को 3 दिवसीय नई उमंग नई तरंग अभियान शुरू किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को उनकी क्षमताओं के बारे में जागरूक करना है। साथ ही नशे एवं व्यसनों की बुरी आदतों से मुक्त करना है। ग्लोबल योग एलायंस के अध्यक्ष डॉ. गोपाल का कहना है कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जाए तो शक्तिशाली समाज का निर्माण हो सकता है। वहीं, दिल्ली, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सहायक निदेशक संदीप यादव का कहना है कि ब्रह्माकुमारीज एवं एनसीबी के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। इसके तहत अभी तक अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। यदि युवा मानसिक रूप से मजबूत होंगे तो नशे के आदि नहीं हो सकते। संस्था की निदेशिका राजयोगिनी बीके आशा का कहना है कि बचपन से ही उन्हें मात-पिता से कुछ विशेष करने की प्रेरणा मिली। आयोजन को बीके कृति, बीके आत्मप्रकाश, बीके अनुसूया, बीके गीता, जीतू, रोहित, डा. स्वप्र गुप्ता आदि ने संबोधित किया। युवा कलाकारों ने नई उमंग नई तरंग विषय पर बहुत सुंदर नाटक का मंचन भी किया। बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि व संस्था के सदस्य शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में संस्था के बीके चांद, बीके विद्यात्री आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें