- सीसीटीवी में नशे की हालत में परिसर में घुसता दिखा व्यक्ति
गुरुग्राम। सेक्टर-56 थाना परिसर में बुधवार को एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस के अनुसार, क्षतिग्रस्त और जब्त वाहनों को खड़ा करने वाले हिस्से में एक ट्रक के नीचे शव मिला। सीसीटीवी फुटेज की जांच में व्यक्ति मंगलवार देर रात नशे की हालत में थाने के परिसर में जाता दिखाई दिया। उसकी जेब से नशीला पदार्थ भी मिला है। आशंका है कि वह नशे की हालत में ट्रक के नीचे चला गया और वहीं उसकी मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।