फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास मिले शव की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-3 थाना क्षेत्र में 25 मई की देर शाम सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास मिले शव की पहचान हो गई है। मृत युवक की पहचान संभल, यूपी के मैत्रा धर्मपुर गांव निवासी ताहिर अहमद (35) के रूप में हुई है। युवक करीब 10 वर्षों से क्षेत्र में रहकर दिहाड़ी-मजूदरी काम करता था। वह मेट्रो स्टेशन के पास फुटपाथ पर ही रहता था। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। डीएलएफ फेज-3 थाने के एएसआई रमेश ने बताया कि लोगों से पूछताछ में सामने आया कि ताहिर अहमद शराब पीने का आदी था व पिछले तीन-चार दिनों से बीमार भी चल रहा था। बीमारी के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने मृत युवक के परिवार वालों के बयान दर्ज किए हैं। मामले में काेई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। 25 मई की शाम को डीएलएफ फेज-3 थाना पुलिस को सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास फुटपाथ पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें