गुरुग्राम। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा के मार्गदर्शन में जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो और निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि 15 जून से 14 जुलाई, 2026 तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे। संवाद