फोटो
फर्रुखनगर। खंड के गांव सैदपुर-मोहम्मदपुर स्थित बाबा सेवा गिरी महाराज (झोपड़ी वाले) आश्रम में मंगलवार को वार्षिक उत्सव पर रक्तदान शिविर, हवन-कीर्तन और भंडारा आयोजित किया गया। शिविर में 48 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ से हुआ। इस मौके पर श्री श्री 1008 बाबा सुखचैन गिरी, बाबा सूरज गिरी, बाबा भोला गिरी, बाबा ध्यान गिरी व बाबा सेवा गिरी महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर मुख्य रूप से मार्केट कमेटी फर्रुखनगर के चेयरमैन दौलतराम, कंवरपाल चौहान (उपचेयरमैन), पंकज यादव, विजय पंडित समेत अन्य मौजूद रहे।