फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शहीदों की याद में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। शहर के राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में शहीदों की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स तथा भारत स्काउट एंड गाइड्स के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया। शिविर का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने किया उनके साथ जिला एफएलएन समन्वयक श्रीमती कुसुम मलिक और खंड शिक्षा अधिकारी चरणदेव ने दीप जलाकर शिविर का शुभारंभ किया।जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने स्वयं रक्तदान किया और रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का रक्तदान शिविर भारत के महान शहीदों और बाढ़ पीड़ितों के सेवार्थ के लिए किया गया है। इस अवसर पर हिंदुस्तान स्काउट गाइड हरियाणा जिला नूंह की सचिव निकिता खुराना ने भी रक्तदान किया। सैकड़ो अध्यापकों के साथ-साथ स्थानीय युवाओं ने भी रक्तदान में बढ़ चढ़कर भाग लिया। शिविर में 75 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें