फिरोजपुर झिरका। क्षेत्र के गांव चक रंगला में 24 वर्षीय युवक के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में एक रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस जिला नूंह के सौजन्य से किया गया। इसमें नगरपालिका फिरोजपुर झिरका के चेयरमैन मनीष जैन मुख्यातिथी के रूप में शामिल होकर रक्तदाताओं का हौंसला बढ़ाया। शिविर के उ्दघाटन में नपा अध्यक्ष ने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने के अनेक फायदे हैं। वहीं आयोजनकर्ता चेयरमैन अरशद ने बताया कि कम समय के अंदर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। लगभग 32 यूनिट रक्तदान स्वैच्छिक इच्छा से युवाओं द्वारा दिया गया है । संवाद