फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने किए हालत बद से बदतर : पंकज डावर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सूरत नगर क्षेत्रवासियों के बुलावे पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने रविवार को दौरा किया। गलियों में भरे गंदे पानी में कार्यकर्ताओं के साथ चलकर उन्होंने भाजपा सरकार के विकास के दावों की पोल खोली। उन्होंने कहा कि सूरत नगर में बारिश हो या ना हो, लेकिन गलियों में जलभराव हमेशा रहता है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की नाकामी और प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। लोगों का जीवन नरक से भी बदतर बना दिया गया है। डावर ने कहा कि 11 साल में भाजपा की सरकार ने हालात बद से बदतर कर दिए हैं। इस दौरान कुलराज कटारिया, राहुल यादव, सूबे सिंह यादव, सीमा पाहुजा, अभिषेक यादव, विनोद गहलोत, धर्मेंद्र मिश्रा, पवन चौधरी, अमित कोचर, नरेश वशिष्ठ, मुकेश सिंगला, रविराज, शिव प्रताप व बबलू समेत अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें