फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: हुडा की जमीन पर भाजपा नेता का कब्जा, माफिया झुग्गी डलवाकर बनाते हैं विवादित; फिर ऐसे उठाते हैं फायदा

Mon, 09 Jan 2023 11:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

हुडा की ओर से नाथूपुर व सिकंदरपुर की जमीन पर हाल ही में कब्जा हटाया गया था। यह करोड़ों की जमीन है। यह जमीन एक भाजपा नेता की बताई जा रही है।
विज्ञापन
गुरुग्राम में झुग्गियां जलकर हुईं खाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर सिटी में हुडा और नगर निगम की अरबों की जमीन पर झुग्गी माफिया का कब्जा है। इस जमीन पर झुग्गियां बसाकर किराया वसूला जा रहा है। दिल्ली से सटे नाथूपुर, सिकंदरपुर, वजीराबाद की बेशकीमती जमीन पर किसानों का कब्जा है।

विज्ञापन
Trending Videos

किसानों की ओर से अवार्ड हो चुकी जमीन का मुआवजा उठाया जा चुका है। जमीन को अदालत में ले जाकर उस पर विवाद खड़ा कर झुग्गी बसा दी गई है। आईएमटी मानेसर की आठ एकड़ की जमीन पर किसान मुआवजा ले चुके हैं और उस पर झुग्गी का किराया ले रहे हैं। यहां पर कंपनी मालिक की ओर से गोदाम व कबाड़ के लिए जगह भी किराये पर ली गई है। लोग अपनी सुविधा के लिए स्थानीय लोगों को मोटी रकम देने का मजबूर हैं।
विज्ञापन

हुडा की जमीन पर भाजपा नेता का कब्जा
हुडा की ओर से नाथूपुर व सिकंदरपुर की जमीन पर हाल ही में कब्जा हटाया गया था। यह करोड़ों की जमीन है। यह जमीन एक भाजपा नेता की बताई जा रही है। सरकार की ओर से तीन दिन तक कार्रवाई की गई थी। हुडा के लोगों का कहना है कि विभाग इतने घाटे में चल रहा है। विभाग की अरबों की जमीन पर लोगों का कब्जा है। अगर यह जमीन खाली हो जाए तो उसकी नीलामी से पूरे विभाग का कर्ज समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें