फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने मिलेनियम सिटी से ‘सिंक सिटी’ बना दिया : दीपेन्द्र हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने गुरुग्राम में जलभराव पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने 11 साल में गुरुग्राम का भट्टा बैठा दिया है। गुरुग्राम जलभराव, सीवरेज, सफाई व्यवस्था, टूटी सड़कें, ट्रैफिक जाम का सामना कर रहा है। देश ही नहीं अब तो पूरी दुनिया जान गई है कि गुरुग्राम ही नहीं पूरे हरियाणा की क्या स्थिति है। गुरुग्राम को कांग्रेस सरकार के समय मिलेनियम सिटी के रूप में विकसित किया गया था। 11 साल की भाजपा सरकार ने उस गुरुग्राम को मिलेनियम सिटी से ‘सिंक सिटी’ बना दिया। 500 फॉर्च्यून कंपनियां गुरुग्राम से शिफ्ट करने की सोच रही हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वर्धन यादव, शहरी अध्यक्ष पंकज डावर, मोहित ग्रोवर, पर्ल चौधरी, सीमा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया, अभिषेक यादव और मेवात से कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहीदा खान मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें