फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-29 स्थित महाराणा प्रताप ग्राउंड में 14 अगस्त को होने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल में संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और पार्षदों को अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी मिली। प्रदेश सह-संयोजक जगदीश चोपड़ा ने विभाजन की पीड़ा नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई। प्रदेश महामंत्री वेदप्रकाश फुल्ला ने युवा पीढ़ी, विशेषकर जेन-जी, को त्रासदी की जानकारी देने पर जोर दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मुख्य अतिथि होंगे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता भी शामिल होंगे। पूरे हरियाणा से कार्यकर्ता और आमजन के पहुंचने की संभावना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें