संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। नूंह हिंसा मामले में दबोचा गए तथा कथित गोरक्षक आरोपी बिट्टू बजरंगी को एक दिन की रिमांड के बाद नूंह जेल की में नहीं भेजा जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उसे पलवल या फरीदाबाद भेजे जाने की खबर है।
जानकारी के मुताबिक नूंह हिंसा मामले में गिरफ्तार बिट्टू बजरंगी के ठिकाने को पुलिस ने फिलहाल छिपाकर रखा है। बुधवार को उसे भारी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया। अब जानकारी मिली है कि उसे नूंह की सलंबा जेल में नहीं भेजा जाएगा। जहां पर पहले से ही 200 से ज्यादा नूंह हिंसा उपद्रव के आरोपी कैद है। ऐसे में माना जा रहा है कि बिट्टू बजरंगी की जान को यहां पर खतरा है। सुरक्षा व्यवस्था देख देखते हुए प्रशासन उसे पलवल या अन्य किसी जेल में भेजने की तैयारी में है। पुलिस उप अधीक्षक उषा कुंडू के बयान पर नूंह सदर में दर्ज हुए मामले में बिट्टू बजरंगी मुख्य आरोपी है। इसके अलावा 20 अन्य को सह आरोपी बनाया गया है, जिनकी तलाश में बिट्टू बजरंगी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दबिश देना शुरू कर दी है। दावा है कि इनमें से करीब 15 सह आरोपियों के ठिकानों की भी पुलिस ने लोकेशन पता कर ली है। उन्हें जल्द दबोच कर नियम अनुसार कोर्ट में पेश कर बिट्टू बजरंगी के साथ ही जेल भेजा जाएगा।