फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिश्नोई उद्यमियों ने साझा किए संघर्ष और सफलता के अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बिश्नोई ग्लोबल काउंसिल ने गुरु जम्भेश्वर संस्थान भवन सिविल लाइंस दिल्ली में बिश्नोई बिजनेस समिट कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें गुरुग्राम से भी काफी संख्या में बिश्नोई समाज के लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि डॉ. एलआर बिश्नोई ने कहा कि समाज के युवा उद्यमियों को आधुनिक तकनीक एवं नवाचार को अपनाते हुए समाज और राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। गुरुग्राम निवासी इंजीनियर आरके बिश्नोई ने बिश्नोई ने ग्लोबल काउंसिल की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने 18 से 20 सितंबर 2026 तक जोधपुर में आयोजित होने वाले बिश्नोई ग्लोबल कन्वेंशन एवं एक्सपो 2026 की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को निरंतर अध्ययन, प्रशिक्षण, तकनीक एवं भ्रमण के माध्यम से अपने ज्ञान और कौशल को बढ़ाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें