ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के बिरसा मुंडा छात्रावास में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी ऐतिहासिक भूमिका को याद किया। वक्ताओं ने जनजातीय समाज के अधिकारों, स्वाभिमान और सांस्कृतिक पहचान के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। छात्रावास के वार्डन डॉ. ओबेदुल गफ्फार ने बताया कि इसका उद्देश्य आदिवासी समुदायों की समृद्ध संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को सम्मान देना है। विद्यार्थियों को बिरसा मुंडा के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सामाजिक समानता और एकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। ब्यूरो