गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 4 और 5 जुलाई 2026 को आयोजित एचटेट-2025 के अभ्यर्थियों के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले यह प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है। बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि 4 अक्टूबर को कई स्थानों पर वेरिफिकेशन केंद्र बनाए जाएंगे। अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अपने नजदीकी जिला मुख्यालय पर वेरिफिकेशन करा सकेंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र और पहचान पत्र साथ लेकर जाना होगा। केंद्रों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल पर भी सूचना भेजी जा रही है। निर्धारित तिथि पर वेरिफिकेशन नहीं कराने वाले अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा। संवाद