फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिलासपुर फ्लाईओवर 10 दिन में खुलेगा

विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे ​पर बन रहा बिलासपुर फ्लाईओवर। फोटो- सोशल मीडिया
विज्ञापन
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर स्थित बिलासपुर फ्लाईओवर अगले 10 दिन में वाहनों के लिए खुलेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इसकी तैयारी कर रहा है। पहले चरण में फ्लाईओवर की दिल्ली से जयपुर की ओर आने वाली तीन लेन की सड़क खोली जाएंगी। इससे वाहन चालकों को बिलासपुर चौक पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी। साथ ही समय और ईंधन की भी बचत होगी। फ्लाईओवर का निर्माण कार्य करीब 90 फीसदी पूरा हो चुका है। दिल्ली से जयपुर की तरफ का तीन लेन का हिस्सा 97 फीसदी बन चुका है। वहीं, जयपुर से दिल्ली वाली तीन लेन की सड़क करीब एक माह बाद खोली जाएगी। एनएचएआई मानेसर, राठीवास, साल्हावास और धारूहेड़ा में भी फ्लाईओवर बना रहा है। मानेसर में फ्लाईओवर बनने से जाम और सड़क दुर्घटनाओं से मुक्ति मिलेगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक योगेश तिलक ने बताया कि बिलासपुर चौक पर बन रहे फ्लाईओवर की दिल्ली से जयपुर वाली सड़क को वाहनों के लिए आगामी 10 दिनों में खोला जाएगा। जल्द ही जयपुर से दिल्ली वाली सड़क को भी खोलने की तैयारी है। फ्लाईओवर बनने के बाद वाहन चालकों की जाम की समस्या खत्म होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें