फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिलासपुर चौक फ्लाईओवर जून तक होगा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। एनएचएआई की ओर से दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बिलासपुर चौक पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में अब तेजी आ गई है। पहले के मुकाबले काम काफी तेजी से किया जा रहा है।फ्लाईओवर बन जाने से पटौदी और तावडू की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही आसपास के करीब 100 गांवों के लोगों को भी फायदा होगा और यातायात पहले से ज्यादा आसान और सुचारू हो जाएगा। इस क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोगों व वाहन चालकों को इस वर्ष में मानसून से पहले फ्लाईओवर बनकर तैयार होने की सौगात मिलेगी। साल 2010 में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर चौक से तावडू जाने वाले मार्ग पर कट को प्रशासन द्वारा बंद कर दिया था, जिसके चलते वाहन चालकों सहित विभिन्न गांवों के लोगों को भारी परेशानियां उठानी पड़ रही थीं। अब बिलासपुर चौक पर फ्लाईओवर के निर्माण में तेजी आने से उम्मीद है कि यह इस साल मानसून से पहले बनकर तैयार हो जाएगा। फ्लाईओवर के पूरा होते ही ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो जाएगी और उनकी परेशानी खत्म हो जाएगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक योगेश तिलक ने बताया कि बिलासपुर फ्लाईओवर का कार्य जून से पहले बनकर तैयार हो जाएगा। ऐसे में वाहन चालकों को जाम से भी निजात मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें