पिनगवां । थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहां पिनगवां-अकबरपुर रोड पर बीच सड़क पर खड़ी गाड़ी से टकराने पर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान आसीन खान पुत्र बदडन निवासी गांव गोहाना के रूप में हुई है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मोटरसाइकिल से पिनगवां होते हुए अपनी ससुराल गांव मल्हाका जा रहा था।जब वह पिनगवां-अकबरपुर रोड पर पहुंचा तो वहां एक गाड़ी बिना इंडिकेटर जलाए सड़क के बीचों-बीच खड़ी थी। अंधेरा होने के कारण गाड़ी दिखाई नहीं दी और उसकी बाइक सीधे खड़ी गाड़ी से जा टकराई। हादसे में उसका पैर टूट गया और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोटें आईं। संवाद