पिनगवां । खंड के गांव झिमरावट स्थित मदीनुल उलूम मदरसे के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। बलई निवासी अनवर हुसैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे से मिलने मदरसे गया था, जहां उनका बेटा शिक्षा ग्रहण कर रहा है। उन्होंने अपनी बाइक को लॉक कर मदरसे के मुख्य गेट के पास खड़ा किया और अंदर चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। पीड़ित ने अपने स्तर पर आसपास तलाश और लोगों से पूछताछ की, लेकिन बाइक और चोर का कोई सुराग नहीं लगा। संवाद