फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मिक्सर गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिक्सर गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुगाम। सदर थाना क्षेत्र में मिक्सर गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और वाहन चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में यूपी के गौतमबुद्ध नगर निवासी मौहम्मद कम्बर ने बताया कि वह सेक्टर-31 स्थित मार्केट में सोफा रिपेयरिंग का काम करता है। उसके ताऊ का लड़का नसीर हैदर भी उसी दुकान पर सोफा रिपेयरिंग का काम करता था। शुक्रवार को करीब 12.15 बजे मोहम्मद कम्बर व नसीर बाइक से दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान झाड़सा से थोड़ा आगे पीछे से एक मिक्सर ट्रक आया और क्रॉस करते समय ड्राईवर नें गाड़ी बाइक की तरफ दबा दी, जिससे बाइक मिक्सर गाड़ी से टकरा गई और हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए। नसीर मिक्सर गाड़ी के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे को अंजाम देकर चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें