फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-93 में ऑटो की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान कांकरोल गांव निवासी पवन के रूप में हुई है। मृतक के चाचा पंकज कुमार की शिकायत पर सेक्टर-10 ए थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पंकज ने बताया कि रविवार को पवन बाइक से गुरुग्राम जा रहा था। ट्यूलिप पेटल सोसाइटी के पास ऑटो ने पवन की मोटरसाइकिल को अचानक टक्कर मार दी। पवन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जगदीश चंद ने बताया कि ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें