फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर 37 थाना क्षेत्र के बसई चौक पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार कंपनी कर्मी की मौत हो गई। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ढाेरका गांव निवासी रतन सिंह ने थाना पुलिस को बताया कि वह चार भाई हैं। सबसे छोटे भाई फूल सिंह सोमवार सुबह पांच बजे बुलेट से हीरो कंपनी में काम करने जा रहे थे। इसी दौरान बसई चौक पर पीछे से आई पिकअप ने उनकी बुलेट में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। वहीं आसपास के लोग घायल फूल सिंह को अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें