गुरुग्राम। सुशांतलोक थाना क्षेत्र में सेक्टर-43 के सी-ब्लॉक के पास 18 मई की रात फॉर्च्यूनर की टक्कर से बाइक सवाल घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरीदाबाद के शिव दुर्गा विहार निवासी प्रभाकर सिंह ने शिकायत में बताया कि वे गुरुग्राम के सेक्टर-89 में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। 18 मई को सी-ब्लॉक के पास एक फॉर्च्यूनर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गए। राहगीरों ने उसको सेक्टर-9ए स्थित ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस प्रवक्ता संदीप का कहना है कि फॉर्च्यूनर के नंबर के आधार पर मालिक को नोटिस भेजा जाएगा। ब्यूरो