पटौदी। बिलासपुर चौक की सर्विस लेन पर बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में ड्यूटी पर जा रहे बिलासपुर कलां गांव निवासी रमेश सिंह घायल हो गए। घायल युवक के पिता रामपत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 जून की सुबह उनका बेटा रमेश सिंह बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए निकला था। जब वह बिलासपुर चौक के सर्विस रोड पर पहुंचा तो तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे रमेश के पैर तीन जगह फ्रेक्चर व कूल्हे में गंभीर चोटें आई हैं। घायल हालत में रमेश सिंह को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पिता रामपत की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बिलासपुर थाने में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद