फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बाइक को टक्कर मारी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। बाइक से अपने दोस्त के साथ बिलासपुर जाते समय बिलासपुर-तावडू मार्ग पर टाटा ऐस टैंपो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राहुल की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपी चंदोली के मूल निवासी मृतक के भाई गुड्डू पटेल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राहुल बिलासपुर में किराये पर रहता था। वह एक कंपनी में बतौर हेल्पर नौकरी करता था। गत 10 जून को राहुल अपने दोस्त संजय सिंह के साथ बाइक से बिलासपुर-तावडू मार्ग से बिलासपुर आ रहा था। इसी दौरान टाटा ऐस टैंपो चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सहित दोनों सड़क पर गिर गए। राहुल को गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहे संजय सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें