फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: थार की टक्कर से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बादशाहपुर। सोहना एलिवेटेड रोड पर सोमवार को घामडोज टोल के पास थार गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सोहना के जखोपुर वार्ड-नौ निवासी अजय के रूप में हुई है। मृतक के साथी की शिकायत पर भोंडसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जखोपुर निवासी संदीप ने पुलिस को बताया कि सोमवार को वह अपने साथी अजय के साथ गुरुग्राम की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान जब घामडोज टोल के पास पहुंचे तो पीछे से थार गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से हम दोनों सड़क पर गिर गए थे। अजय को गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर मौत हो गई थी। उसने बताया कि उसको भी गंभीर चोट आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें