पटौदी। पटौदी मेन रोड पर शुक्रवार को दीपक होटल के पास मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश फोन पर बात कर रहे किशोर का मोबाइल छीनकर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर के हैदलपुर गांव निवासी बिजेंद्र ने बताया कि वह अपने भाई के साथ भौड़ाकलां गांव में किराये पर रहता है। शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह खाना लेने जा रहा था। जब वह दीपक होटल के पास खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक वहां पहुंचे और उसका मोबाइल छीनकर भाग गए। संवाद