गुरुग्राम। डॉ. राजेंद्र प्रसाद फाउंडेशन की ओर से रविवार को राम विहार स्थित निजी स्कूल सभागार में हर्षोल्लास के माहौल में बिहार दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से बिहार की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को मंच पर जीवंत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रक्षा मंत्रालय के सेवा निवृत संयुक्त निदेशक ओपी गुप्ता और एयरफोर्स के फ्लाइंग ऑफिसर एके दास रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में जन्म लेने वाली महान विभूतियों ने देश और विश्व को दिशा दी है। संगठन के अध्यक्ष राजेश पटेल, स्कूल के प्राचार्य कुंदन गुप्ता, राघवेंद्र सिंह, छोटे लाल प्रधान, राहुल निराला,धर्मवीर भारती, सत्येंद्र सिंह, आलोक उपाध्याय अजय सिंह आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संवाद