फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भविष्य जिंदल ने हासिल किया तीसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। वार्ड नंबर-15 निवासी भविष्य जिंदल ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्यस्तरीय विकसित भारत यूथ लीडर डायलॉग चैंपियनशिप 2026 में तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता के तहत सांस्कृतिक, चैलेंज ट्रैक, डिजाइन एवं हैक जैसे विभिन्न विषयों पर प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भविष्य का चयन दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 में भी हो गया है, जो 9 से 12 जनवरी तक दिल्ली में आयोजित होगा। इस महोत्सव में हरियाणा से कुल 64 युवा प्रतिभाग करेंगे। इस उपलब्धि के लिए शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं खेल मंत्री गौरव गौतम द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर भविष्य को सम्मानित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें