फर्रुखनगर। गांव मुसेदपुर स्थित बाबा मोहनराम मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया। फाग मेले की तरह मंदिर के बाहर खिलौने, जूस, फास्ट फूड और झूले लगे थे। भंडारे में गांव व आसपास क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और बाबा के मंदिर में मत्था टेका। भंडारे के पहले दिन और रात को जागरण किया गया। नंबरदार बालकिशन ने कहा कि ऐसे पुण्य कार्य समय-समय पर होते रहने चाहिए। संवाद