गुरुग्राम। प्रकाश पुरी आश्रम स्थित शिव मंदिर में रविवार को भजन संध्या और प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक गुरु रंग परिवार के मेजर विकास (सेवा निवृत) समेत एग्निमा सोसाइटी और आसपास की सोसाइटियों के लोग इसमें मौजूद रहे। प्रत्युष, उत्कर्ष, बृजेंद्र कौशल, संत कुमार और प्रवीण दुबे ने इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाई। संवाद