फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भजन क्लबिंग युवा पीढ़ी को धर्म-संस्कृति से जोड़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। विश्व शांति केंद्र 21 नवंबर को सायं 7 बजे भजन क्लबिंग कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ना है। यह आयोजन अहिंसा विश्व भारती और सनातन संवाद के संयुक्त तत्वावधान में जैन आचार्य लोकेश के सान्निध्य में होगा। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और आचार्य लोकेश ने ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में इसका पोस्टर लॉन्च किया। कार्यक्रम में कर्नाटक की राज्यपाल सुधा यादव सहित कई प्रमुख आध्यात्मिक गुरु उपस्थित रहेंगे। कृष्णा संसार बैंड अपनी विशेष संगीतमय शैली में भजनों की प्रस्तुति देगा। विश्व शांति केंद्र के संस्थापक आचार्य लोकेश का मानना है कि नई पीढ़ी तक धर्म और अध्यात्म के मूल्य पहुंचाने के लिए रचनात्मक माध्यम आवश्यक हैं। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों और संगीत प्रेमियों से इस आध्यात्मिक संध्या में शामिल होने की अपील की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें