कुत्ते की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या का आरोप
गुरुग्राम। भोंडसी गांव में खाली प्लॉट के पास कुत्ते की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पीजी संचालक ने दो युवकों के खिलाफ शिकायत की है। भोंडसी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में दो युवक कुत्ते के पीछे भागते दिख रहे हैं। थाना प्रभारी के मुताबिक दोनों पक्षोें से शिकायत मिली है। पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया है। पुलिस के मुताबिक, हरि नगर कॉलोनी निवासी रतिराम ने शिकायत में बताया कि उन्होंने भोंडसी गांव में पीजी बना रखा है। करीब साढ़े तीन साल पहले उन्होंने यहां पर आने वाले एक कुत्ते को रोटी खिला रहे थे। वह पीजी के पास ही बैठा रहता था। 2ि9 दिसंबर को रोज की तरह उनका बेटा पीजी पहुंचा तो उसने कुत्ते को रोटी खिलाने के लिए ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। आसपास तलाश करने के बाद उसने पड़ोसी युवक प्रदीप से पूछा तो उसने कहा कि कुत्ता आज क्या, अब कभी नहीं मिलेगा। युवक ने आसपास छानबीन की तो पीजी से कुछ ही दूरी पर कुत्ता मरा हुआ मिला। उसे लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मारा गया था। युवक ने पीजी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले में दो युवक कुत्ते के पीछे भागते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के बाद सीसीटीवीर फुटेज की जांच शुरू कर दी है। हालांकि दूसरे पक्ष की ओर से भी पीजी संचालक के खिलाफ शिकायत की गई है।