पलवल। जिले के पृथला गांव में लगे एक मोबाइल टावर से लाखों रुपये की बैटरियां चोरी हो गईं। इंडस कंपनी के सुपरवाइजर दुलीचन्द निवासी ललपुरा कदीम ने इस चोरी को गार्ड की मिलीभगत बताते हुए थाना गदपुरी में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि 27 अप्रैल को मोबाइल टावर से 23 एक्साइड ब्रांड की सेल और 6 डेल्टा ब्रांड की लिथियम बैटरियां चोरी हो गईं। इसकी सुरक्षा के लिए राजकुमार निवासी होडल को गार्ड के रूप में तैनात किया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद