फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल : हेरिटेज और डीपीएस के बीच होगा फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम।
विज्ञापन

ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित खंड स्तरीय अंडर-17 बॉयज बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सेमीफाइनल में हेरिटेज 62 और डीपीएस 45 की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बना ली है। पहला सेमीफाइनल मुकाबला हेरिटेज 62 और डीएवी 14 के बीच खेला गया। इसमें हेरिटेज 62 की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में डीपीएस 45 और स्कोटिश हाई की टीम आमने-सामने रही, जिसमें डीपीएस 45 ने बाजी मारी और फाइनल में प्रवेश किया। अब इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हेरिटेज 62 और डीपीएस 45 के बीच खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें