फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आचार संहिता लागू होने के बाद भी नहीं हटे बैनर-होर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजनीतिक विज्ञापन लगाने के लिए सरकारी संपत्तियों का किया जा रहा है दुरुपयोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। निर्वाचन आयोग की ओर से लोकसभा चुनावों की घोषणा कर दी गई है। इसके बावजूद रविवार को शहर में जगह-जगह लगे राजनीतिक विज्ञापन नहीं हटाए गए। राजनीतिक दलों के पोस्टर, बैनर व होर्डिंग को लगाने के लिए सरकारी संपत्तियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर विभिन्न योजनाओं की प्रचार सामग्री व राजनीतिक गतिविधियों से संबंधित विज्ञापन आदर्श आचार संहिता को मुंह चिढ़ाते नजर आ रहे हैं।
आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। इसमें सार्वजनिक स्थानों से राजनीतिक दलों की प्रचार-प्रसार सामग्री हटाई जानी चाहिए। रविवार को सख्ती से इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। शहर के सदर बाजार, लघु सचिवालय रोड, ओल्ड रेलवे रोड, सिविल लाइन, बस स्टैंड क्षेत्र, एमजी रोड, महरौली रोड आदि स्थानों पर सड़कों के डिवाइडर पर लगे बिजली के पोलों पर अवैध रूप से राजनीतिक विज्ञापन लगे हुए हैं। इसके साथ ही निजी संपत्तियों पर बैनर-होर्डिंग व पोस्टर लगा दिए गए हैं। स्थान बताने वाले साइन बोर्डों को भी राजनीतिक दलों के स्थानीय नेताओं ने नहीं छोड़ा है। सार्वजनिक स्थानों पर सरकार की विभिन्न योजनाओं की पीएम-सीएम की फोटो वाली प्रचार सामग्री भी लगी हुई हैं। जबकि शनिवार को आदर्श आचार संहिता लागू होते ही सार्वजनिक स्थलों से विभिन्न योजनाओं की प्रचार सामग्री व राजनीतिक गतिविधियों से संबंधित विज्ञापन अभियान चलाकर हटाने के निर्देश दिए गए थे। अवैध विज्ञापन हटवाने के लिए नगर निगम के प्रवर्तन शाखा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


वर्जन-
संबंधित विभागों को ऐसे बैनरों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को इसकी समीक्षा की जाएगी। एक-दो दिन में पूरे जिले से ऐसे बैनरों को हटवा दिया जाएगा । -हितेश मीणा, एडीसी गुरुग्राम

इनसेट

विज्ञापनों को हटाने की अभियान नहीं हो पाया शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। रविवार को कस्बे में राजनीतिक विज्ञापनों के होर्डिंग्स व बैनर आदर्श आचार संहिता की मखौल उड़ाते रहे। छुट्टी का दिन होने के चलते राजनीतिक विज्ञापनों को हटाने की अभियान शुरू नहीं हो सका।
लोस चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू कर दी है। कस्बे में गलियों से लेकर चौक-चौराहों पर स्थानीय नेताओं के होर्डिंग लगे हैं। जगह-जगह राजनीतिक दलों का प्रचार हो रहा है। जिन्हें देर शाम तक नगरपरिषद की ओर से नहीं हटाया गया। इस संबंध में नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी सुमनलता से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन रिसीव न होने से उनका पक्ष नहीं जाना जा सका। संवाद
विज्ञापन


-
पटौदी में हटाए गए बैनर
पटौदी। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद कस्बे में राजनीतिक विज्ञापन हटाने के लिए नगर परिषद पटौदी जाटौली मंडी प्रशासन ने अभियान चलाया। कर्मचारी सरकारी और निजी संपत्तियों पर लगे होर्डिंग्स व बैनर उतारकर ले गए। कस्बे में कहीं नेताओं के जन्मदिन पर बधाई देने तो कहीं त्योहारों की शुभकामनाओं के बड़े-छोटे बैनर व होर्डिंग लगे हुए थे। उच्चाधिकारियों ने आचार संहिता लगते ही पोस्टर, बैनर आदि को हटाने का आदेश दिया था। इस कारण रविवार से युद्ध स्तर पर होर्डिंग व बैनरों को हटाने का काम शुरू कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें