सरकारी योजनाओं के तहत ऋण दें बैंक
गुरुग्राम। जिला प्रशासन ने इलाके के सभी सरकारी व गैर सरकारी बैंकों को निर्देश दिए हैं कि वे केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र व्यक्तियों को जल्द से जल्द ऋण उपलब्ध कराएं। अतिरिक्त उपायुक्त प्रशांत पवार ने शुक्रवार को जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की वर्चुअल बैठक में कहा कि एनआरएलएम, एनयूएलएम, मिनी डेयरी, पीएमईजीपी, एमएसएमई सहित अन्य योजनाओं का लाभ मुहैया करवाने के लिए पात्र व्यक्तियों की मदद करें, वहीं पीएम किसान क्रेडिट कार्ड के तहत अधिक से अधिक किसानों को जागरूक करने और पात्र किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए अभियान चलाएं। आरबीआई चंडीगढ़ के योगेश अग्रवाल़ ने सभी बैंकों से ऋण-जमा अनुपात को बढ़ाने व वार्षिक ऋण लक्ष्य को पूरा करने का आह्वान किया। ब्यूरो