फर्रुखनगर। ग्रामीण महिला आर्थिक रूप से सशक्त होगी तो पूरा परिवार और गांव सशक्त होगा। इसी सोच के साथ बैंकर्स क्लब इंडिया फाउंडेशन ने ग्रामीण महिलाओं को बैंकिंग और बचत के प्रति जागरूक करने की पहल की है। शुक्रवार को फाउंडेशन द्वारा ग्राम मोहम्मदपुर-सैदपुर की सामान्य चौपाल में वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें समूह सखी सुमन देवी, सुनीता सहित अन्य सक्रिय सदस्य मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक जाहिद खान ने किया। उन्होंने महिलाओं को समझाया कि छोटी-छोटी नियमित बचत से कैसे बड़ा भविष्य सुरक्षित किया जा सकता है। संवाद