फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एमटीपी किट की होलसेल बिक्री पर लगी रोक हटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) किट की होलसेल बिक्री पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोक लगाई गई थी लेकिन इस निर्देश को वापस ले लिया गया है। यह निर्णय जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और दवा वितरण प्रणाली को नियमित करने के उद्देश्य से लिया गया है, जिससे पंजीकृत एमटीपी केंद्रों को किट की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। स्वास्थ्य विभाग को एमटीपी किट के अवैध प्रयोग की शिकायतें मिल रही थीं। किट की आसान उपलब्धता के कारण इसे रोकना चुनौतीपूर्ण हो रहा था। इसी के चलते सरकार ने इसकी होलसेल और रिटेल बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई थी। तब केवल जिला सेंट्रल स्टोर, पाॅलीक्लिनिक से ही पंजीकृत एमटीपी केंद्रों को मिफेप्रिस्टोन 200 एमजी टैबलेट देने के निर्देश थे। साथ ही राज्य औषधि नियंत्रक को थोक विक्रेताओं और स्टॉकिस्ट की सूची तैयार करने और बिक्री केवल पंजीकृत केंद्रों तक सीमित रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला ड्रग कंट्रोलर अमनदीप चौहान ने बताया कि आदेश की कॉपी मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें