फरीदाबाद। बल्लभगढ़ रेलवे ओवर ब्रिज को लोगों की आवाजाही के लिए शुरु होने के अभी दो से तीन दिन का समय और लगेगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से आरओबी का मरम्मत कार्य तेजी से जारी है। खस्ताहाल बल्लभगढ़-सोहना आरओबी को मरम्मत कार्य के चलते 29 जुलाई तक के लिए पूर्णत: बंद कर दिया गया था, लेकिन 30 जुलाई तक मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग अधिकारियों ने इसकी वजह बारिश को बताया है। अधिकारियों ने कहा कि तीन दिन से लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण काम प्रभावित हुआ है। आगामी दो-तीन दिन यदि बारिश नहीं हुई तो मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा। आरओबी पर कोलतार सड़क की लेयर बिछाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद ट्रैफिक को लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। ब्यूरो