फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गाड़ियों से टक्कर मारकर भिड़े बलेनो और हुंडई औरा

विज्ञापन
विज्ञापन
-सेक्टर-38 की मार्केट में शुक्रवार रात हुई घटना, पुलिस नंबर के आधार पर चालकों की पहचान में जुटी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-38 की मार्केट में शुक्रवार रात दो कार चालकों के बीच विवाद के बाद एक-दूसरे की गाड़ियों में टक्कर मारने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस दोनों वाहनों के नंबर के आधार पर चालकों की पहचान करने में जुटी है। वायरल वीडियो में बलेनो और हुंडई औरा कार के चालक आपस में कई बार टक्कर मारते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि साइड देने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि पहले बलेनो चालक ने औरा कार में टक्कर मारी। इसके बाद औरा में सवार युवक कार से बाहर निकला। इसी दौरान बलेनो चालक ने कार उसकी ओर बढ़ा दी। युवक समय रहते वहां से हट गया। इसके बाद औरा चालक ने भी बलेनो में दो बार टक्कर मारी। दोनों वाहनों के बीच कई बार टक्कर होने से मार्केट में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के सामने ही दोनों कार चालक अपने वाहनों समेत वहां से निकल गए।
पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि दोनों वाहनों के नंबर के आधार पर चालकों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें