फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नकली पुलिसकर्मी बन विदेशी से रुपये चुराने वाले की जमानत याचिका रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
-इलाज के 12 लाख रुपये चुराने का मामला, पीड़िता के पति की मौत
विज्ञापन

नकली पुलिसकर्मी और दंपती दोनों ईरान के है निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ईरान से उपचार के लिए आए दंपती से नकली पुलिसकर्मी बनकर 12 लाख रुपये से ज्यादा चोरी करके भागने वाले आरोपी हुसैन रेजाइफर्ड की जमानत याचिका जिला अदालत ने रद्द कर दी है। यह आदेश अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार दीवान की अदालत ने दिया है। आरोपी भी ईरान मूल का निवासी है और उस पर चोरी व पहचान बदलकर वारदात को अंजाम देने के चार मुकदमे भी दर्ज है। ईरानी मूल की महिला की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया था।

ईरान निवासी नादा अली सलमान ने 23 अक्तूबर 2022 को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह निजी अस्पताल में पति की सर्जरी के लिए आई थी। सेक्टर-39 में वह रुकी थी। 23 अक्तूबर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पति के साथ बाजार के लिए जा रही थी। जैसे ही वह होटल के बाहर पहुंचे तो गाड़ी से दो युवक उतरकर उनके पास आए। एक युवक ने अपनी पुलिस की आईडी दिखाते हुए कहा की उन्हें शक है कि तुम्हारे पास कुछ संदिग्ध है। इसके बाद उन्होंने उसके पति के बैग की जांच करनी शुरू कर दी और कहने लगे की बैग से कुछ निषेध सामान की गंद आ रही है। इसके बाद वह बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 15 हजार अमेरिकन डॉलर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने जो जगह बताई थी वहीं से पांच हजार डॉलर बरामद हुए थे। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ चार मुकदमे पहले से दर्ज है। अदालत ने माना की आरोपी द्वारा पीड़ित के उपचार के पैसे चोरी करने की वजह से ही शिकायतकर्ता के पति की मौत हो गई थी। इसके चलते अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका रद्द कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें